नक्सलियों ने जेकेपी-एन के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या की
पश्चिमी मिदनापुर के जिलाधिकारी स्वरूप निगम ने आईएएनएस को बताया कि तीनों शव बिनपुर पुलिस स्टेशन के अंतगर्त मगुरई गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 से बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि तीनों ही जेकेपी-एन के कार्यकर्ता थे।
निगम ने कहा कि तीन में से एक की हत्या गोली मारकर की गई, जबकि दो की हत्या धारदार हथियार से की गई। उन्होंने कहा कि समझा जाता है कि तीनों की हत्या नक्सलियों ने की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications