मिजोरम में चीनी चॉकलेट पर प्रतिबंध
मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "चीन से आयातित चॉकलेट और चॉकलेट उत्पादों सहित कुछ दुग्ध उत्पादों में 'मेलामाइन' मिलाया गया है जो एक रसायन है और इसका सेवन इंसान के लिए नुकसानदेह होता है।"
बयान में लोगों को चीनी उत्पाद विशेषकर चॉकलेट खाने के प्रति सचेत किया गया है। बयान में कहा गया है कि इन उत्पादों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications