उड़ीसा में स्वाइन फ्लू का पहला संदिग्ध मामला
भुवनेश्वर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा में गुरुवार को एक इंजीनियर में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उन्हें कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह हाल ही में सिंगापुर से लौटे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर कटक श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यू.एन. मलिक ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "संदिग्ध मरीज को आज भर्ती कराया गया। उन्हें नाक बहने, खांसी और गले में जलन की शिकायत थी और ये लक्षण स्वाइन फ्लू के भी होते हैं।"
संदिग्ध मरीज को विशेष वार्ड में रखा गया है और चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। उनके चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications