सरकार कपड़ा सेक्टर को देगी 2,546 करोड़ रुपये की सब्सिडी
कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "121 वित्तीय संस्थाओं व बैंकों के माध्यम से यह राशि 12,540 जरूरतमंदों के पास पहुंचेगी।" उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर राशि जारी कर दी जाएगी।
मंत्री ने कहा, "यह पहला मौका है जब एक मुश्त इतनी बड़ी रकम जारी की जाएगी और रिकार्ड 72 घंटों के भीतर जरूरतमंदों के खाते में यह राशि जमा हो जाएगी।"
पिछले माह पेश आम बजट में सरकार ने कपड़ा क्षेत्र में तकनीकी विकास योजना कोष के लिए 3,140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इस कोष से ही सब्सिडी की राशि जारी की जाएगाी।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने चालू वित्त वर्ष में कपड़ा क्षेत्र के लिए 4,090 करोड़ रुपये के योजनागत खर्च को बढ़ाकर 4,500 करोड़ रुपये कर दिया था।
मारन ने कहा कि जरूरतमंद मशीनरी की खरीद पर 10 फीसदी की पूंजीगत सब्सिडी हासिल कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए एक समिति बनाई गई है जो तीन माह के अंदर अपना सुझाव सौंपेगी।
यूरोप और अमेरिका के मंदी की चपेट में आने के कारण देश के कपड़ा उद्योग को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications