नेपाली शाही खानदान की हत्या की साजिश रचने का दावा

वैसे न तो नेपाली मीडिया ने इसे गंभीरता से लिया है और न ही शाही परिवार के सदस्यों ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है।

काठमांडू में बुधवार को प्रेस क्लब में तुल प्रसाद शेरचन नाम का एक व्यक्ति पारंपरिक नेपाली परिधान में पहुंचा। उसकी आयु 60 से 70 वर्ष के बीच थी।

उसने लोगों को यह बताकर चकित कर दिया कि उसने ही पूर्व नरेश और शाही परिवार के नौ लोगों की हत्या की साजिश रची थी। उसने कहा कि वह अपने दावे को सत्यापित भी कर सकता है।

शेरचन ने कहा कि जब बीरेन्द्र नरेश के पद पर थे तो वह खुफिया विभाग का प्रमुख था। जब उससे पूछा गया कि आखिर उसने शाही परिवार के खात्मे की साजिश क्यों रची तो उसने बताया कि उसे पता चला था कि शाही परिवार के सदस्य विदेशों में अकूत धन संपदा एकत्र कर रहे हैं।

शेरचन ने कहा कि यदि शाही परिवार के सदस्य विदेशों में एकत्र अपनी 40 फीसदी संपत्ति भी देश में निवेश कर देते तो दुनिया के निर्धनतम देशों में से एक नेपाल की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल जाती।

शेरचन ने कहा कि उसने कई बार शाही परिवार के सदस्यों से देश में अपने धन का निवेश करने के लिए कहा लेकिन वे तैयार नहीं हुए और उसे 38 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया। उसने कहा कि इसी वजह से वह हत्या की साजिश रचने के लिए मजबूर हुआ।

शेरचन के इस दावे को प्रमुख मीडिया संगठनों ने गंभीरता से नहीं लिया।

नेपली मीडिया शेरचन के दावे को इस कारण गंभीरता से नहीं ले रहा है क्योंकि गुरुवार को देश में पारंपरिक 'गजत्र' उत्सव मनाया जाता है, जिसमें लोग हंसी-मजाक करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+