बिहार में क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत का कार्य पूरा

तटबंध टूटने के कारण सीतामढ़ी तथा मुजफ्फरपुर जिले के करीब 200 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार वर्मा ने गुरुवार को बताया कि तिलकताजपुर गांव के समीप बागमती नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद तटबंध से जलस्राव पूरी तरह रूक गया है।

इधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सत्येन्द्र ने गुरुवार को कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच अब तक 320 क्विंटल खाद्यान्न और एक लाख 20 हजार रुपए नकद बांटे गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए दो राहत शिविर खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त सात अस्थायी शौचालयों, छह मेडिकल कैम्प तथा चार हैंडपंप की व्यवस्था की गई है।

सत्येन्द्र के मुताबिक 8266 पॉलिथीन शीट्स, 311 क्विंटल चूड़ा, 40 क्विंटल गुड़ और 3000 माचिस के डब्बे वितरण किए गए हैं।

इधर, मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति में सुधार हुआ है। जिला प्रशासन का दावा है कि सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+