महिला मित्रों के साथ अधिक खाती हैं महिलाएं
कनाडा के टोरंटो शहर के निकट स्थित हेमिल्टन के मैक्मास्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह रोचक खुलासा किया है।
शोधकर्ता मेरेडिथ यंग कहती हैं कि एक व्यक्ति अपने दिन और रात के खाने में किस प्रकार के व्यंजनों को शामिल करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस जिस व्यक्ति के साथ भोजन करने वाला है उसका लिंग क्या है।
यंग के मुताबिक उन्होंने विश्वविद्यालय की तीन कैंटीनो में भोजन करने वाले विद्यार्थियों पर अपना शोधकार्य किया है। यह शोधकार्य उन लोगों पर किया गया है जो आमतौर पर अपने खाने में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को शामिल करते हैं और उनके साथ हमेशा अलग-अलग लिंग के लोग भोजन कर रहे होते हैं।
शोध से पता चला है कि पुरुषों के साथ भोजन करने के दौरान महिलाएं कम कैलोरी वाले व्यंजनों का चयन करती हैं जबकि महिलाओं का साथ मिलने के बाद एक महिला अपनी कैलोरी पर ध्यान नहीं देती।
शोध से यह बात भी सामने आई है कि एक साथ कई पुरुषों और महिलाओं के साथ भोजन करने के दौरान महिलाएं कम कैलोरी वाला व्यंजन लेना पसंद करती है।
इसके ठीक उलट जब वही महिलाएं जब एक ऐसे समूह के साथ भोजन कर रही हो, जिसमें सिर्फ महिलाएं शामिल हों तब वह इस बात पर ध्यान नहीं देती कि वे अपने भोजन के माध्यम से कितनी कैलोरी ग्रहण कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications