धार्मिक मामलों में दखलंदाजी सहन नहीं : अकाली दल
लोकसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए अजनाला ने कहा कि अलग एसजीपीसी के गठन की घोषणा बहुत ही गलत कदम है। एसजीपीसी एक धार्मिक संस्था है। सिखों की धार्मिक भावनाएं इससे जुड़ी हैं।
उन्होंने कहा, "एसजीपीसी कई सामाजिक कार्यो में जुटी हुई है। यह देश विदेश में सिखों की आवाज बुलंद करती है।"
केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "अलग एसजीपीसी के गठन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे किसी भी प्रयास को जोरदार विरोध होगा। हमें लड़ना आता है। हमारी बात नहीं मानी गई तो हम इसके लिए भी तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications