महिला अधिकारी कार में मृत पाई गई
पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन की सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मीरा खरबंदा का शव सुबह 7.15 बजे उनकी कार से बरामद किया गया। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी जिससे दुर्घटना का अंदेशा है। मीरा का अपने पति से तलाक हो गया था और वह पश्चिम विहार में रह रहीं थीं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कार का दरवाजा और बंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। ऐसा लगता है कि कार किसी भारी वाहन से टकरा गई। शराब की एक बोतल भी कार से बरामद की गई।"
परिजनों का कहना है कि मीरा ने उन्हें बुधवार को फोन करके कहा था कि वह बहुत तनाव में है और कार लेकर जा रही हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है। इसके बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications