चॉकलेट की जिद की तो मिली मौत

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक मां ने चॉकलेट के लिए जिद कर रहे अपने छह वर्षीय बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अइमा जहिनया गांव की है, जहां मंगलवार को वंदना देवी(32) ने चॉकलेट के लिए जिद कर रहे अपने छह वर्षीय बेटे को गुस्से में आकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और शव को गóो के खेत में छुपा दिया।

मां ने बेटे को मारने का जुर्म कबूला

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर बच्चे का शव बरामद किया।

सिंह ने बताया कि घटना के बारे में वंदना देवी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि तंगहाली के कारण गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+