केंद्रीय मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप

Virbhadra Singh
शिमला/धर्मशाला। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह मुकदमा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसएम कटवाल की शिकायत और एक सीडी के आधार पर दर्ज किया गया है। यह सीडी पूर्व परिवहन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने हमीरपुर संसदीय उपचुनाव के पहले मई 2008 में जारी की थी।

सीडी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और शिमला के पूर्व डीसी महेंद्र लाल के बीच कुछ उद्योगपतियों से काम कराने के एवज में कथित लेनदेन की बातचीत रिकॉर्ड थी। यह बातचीत वर्ष 1989—90 की है। विजिलेंस टीम इस मामले में वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी से पूछ-ताछ कर सकती है।

वहीं वीरभद्र सिंह ने इस मामले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के आरोपों से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा "कि जनता इतनी बेवकूफ नहीं वह सब सच जानती है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+