Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीवी, वीडियो से बच्‍चों में हाई ब्‍लड प्रेशर!

Kids watching TV
वाशिंगटन। यदि आपके बच्‍चे जरूरत से ज्‍यादा टेलीविजन देखते हैं, या टीवी पर वीडियो गेम खेलते हैं, तो उन्‍हें रोकिए। क्‍योंकि यह दोनों चीजें बच्‍चों के रक्‍तचाप को बढ़ा सकती हैं। जी हां यह बात अमेरिका में हुए एक अध्‍ययन में सामने आयी है।

111 बच्‍चों पर किया गया अध्‍ययन

अध्‍ययन में यह पाया गया है कि टेलीविजन और वीडियो देखने, कंप्यूटर के उपयोग, वीडियो गेम खेलने, आदि के कारण शारीरिक रूप से निष्क्रिय गतिविधियों की अधिकता हो जाती है, जिसकी वजह से बच्चों में हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

लोवा विश्वविद्यालय के डेविड मार्टिनेज-गोमेज और उनके सहायकों द्वारा किए गए इस अध्‍ययन में यह पाया गया है कि निष्क्रिय शारीरिक व्यवहार और हाई ब्‍लड प्रेशर बच्‍चों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह अध्‍ययन 111 बच्चों पर किया गया है। इनमें 57 लड़के और 54 लड़कियां थीं। इस अध्ययन का प्रकाशन अर्काइव्स ऑफ पेडियाट्रिक्स एंड एडोलसेंट मेडिसीन में किया गया है।

अधिक वजन वाले बच्‍चों को ज्‍यादा खतरा

अध्ययन के मुताबिक अधिक वजन के बच्चों में हृदय संबंधी रोगों का खतरा बालपन में भी बहुत अधिक होता है। यह खतरा तब और बढ़ सकता है, जब वो बच्‍चा टेलीविजन से ज्‍यादा देर तक चिपका रहेगा। असल में टीवी देखते समय बच्‍चों की फिजिकल एक्‍सरसाइज नहीं होती, जिस कारण बीमारी लगने का खतरा ज्‍यादा रहता है।

अध्‍ययन में लोगों से कहा गया है कि यह केवल उनके भविष्य के लिए चेतावनी नहीं है, बल्कि गंभीर समस्‍या है, जो अभी से बढ़ने लगी है। बच्चों में हाई ब्‍लड प्रेशर में वंशानुगत कारणों, खान-पान और सोने की आदतों का भी योगदान होता है। हालांकि नौ वर्ष से कम उम्र के बच्चों में निष्क्रिय शरीरिक व्यवहार और हाई ब्‍लड प्रेशर का कोई सीधा संबंध फिलहाल नहीं पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+