रासायनिक हमलों की आशंका

राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा तैयार 132 पेजों के इस दिशानिर्देश में रासायनिक हमलों को रोकने के उपाय, चौकसी और खुफिया जानकारी लेने जैसी व्यवस्था है।
इसके अलावा अगर आतंकवादी रासायनिक हथियारों से हमला करते हैं तो ऐसे हालात में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भी जरूरी तैयारी की गई है। एंटनी ने इन निर्देशों को युद्धस्तर पर लागू करने की बात कही।
एनडीएमए के वाइस चैयरमैन जनरल (रिटायर्ड) एन. सी. विज ने कहा कि हम मानव संसाधन मंत्रालय से यह सलाह मशवरा कर रहे हैं कि किस तरह स्कूलों और कॉलिजों में भी आपदा प्रबंधन को एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाए।


Click it and Unblock the Notifications