क्लिंटन की यात्रा के बाद पत्रकार रिहा

Bill Clinton

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग-इल ने दो अमरीकी पत्रकारों को रिहा करने का आदेश दिया है. ये दोनों महिला पत्रकार मार्च में चीन से उत्तर कोरिया पहुँच गईं थीं. किम जोंग-इल ने दोनों महिलाओं, लॉरा किंग और यूना ली को क्षमादान की घोषणा अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के वहाँ पहुँचने के कुछ घंटे बाद की.

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी का कहना था,'' किम जोंग-इल ने एक आदेश जारी कर दो अमरीकी पत्रकारों को रिहा करने का आदेश दिया है. इन दोनों को सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई गई थी.'' बयान में कहा गया है कि इन महिलाओं को क्षमादान उत्तर कोरिया की 'मानवीय और शांतिप्रिय' नीतियों का संकेत है

क्लिंटन का दौरा

बिल क्लिंटन विशेष दौरे पर उत्तर कोरिया पहुँचे हैं और कहा जा रहा है कि ये उनकी निजी यात्रा है. अमरीका ने बिल क्लिंटन के मंगलवार को उत्तर कोरिया पहुँचने से पहले तक कोई घोषणा नहीं की थी लेकिन बाद में कहा कि ये उनकी निजी यात्रा है.

बिल क्लिंटन का हवाई अड्डे पर उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने स्वागत किया. कोरिया की सरकारी एजेंसी का कहना है कि क्लिंटन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-इल से मिले. दूसरी ओर व्हाइट हाउस ने इन ख़बरों को खंडन किया है कि क्लिंटन ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कोई संदेश उन्हें सौंपा.

विश्लेषकों का कहना है कि किम जोंग-इल अमरीका से संबंध सुधारने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है.ऐसा माना जाता है कि वे ह्दय रोग और मधुमेह से पीड़ित हैं और अपने तीसरे बेटे को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+