मिसाइल हमले में महसूद की पत्नी की मौत

पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान में मकीन के पास महसूद के ससुर मालिक इकरामुद्दीन के घर पर दोपहर करीब 12:45 बजे (स्थानीय समय) मिसाइल से हमला किया गया। हमले के दौरान घर पर महसूद था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरा घर तबाह हो गया। खबर है कि बैतुल्ला का ससुर इस हमले में बच गया।
अधिकारियों के मुताबिक हमले में मारी गई महिला महसूद की दूसरी पत्नी थी। महसूद से उसकी शादी पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। तालिबान ने फिलहाल बैतुल्ला की पत्नी की मौत की पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications