बॉर्डर के पास एक साथ 5 जगह मुठभेड़

मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक बड़े जत्थे ने भारत में घुसपैठ की। खबर मिलते ही सेना व अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने धावा बोल दिया।
हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर ढेर
घुसपैठ छह अलग-अलग जगहों- कुपवाड़ा, त्रेगाम, पीरपंजाल, तंगधार, पुंछ और डोडा से हुई। सेना मुख्यालय के मुताबिक डोडा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी है। डोडा में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ मंसूर के नाम से हुई है। वो हिजबुल का स्वयंभू कमांडर था।
वहीं कुपवाड़ा के केरन में चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। त्रेगाम और तंगधार में भी दो-दो आतंकवादी मारे गए हैं। इन तीनों जगहों पर मुठभेड़ जारी है। वहीं पीरपंजाल में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। पांचवीं मुठभेड़ पुंछ में जारी है, जहां अभी तक एक आतंकी मारा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications