आस्ट्रेलिया में 3 अन्य पर आतंकवाद का आरोप
इन तीनों को मंगलवार को मेलबर्न पुलिस ने एक छापे में पकड़ा था। सात महीने तक एक संदिग्ध इस्लामी आतंकवादी गुट पर नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पांच व्यक्ति हिरासत में हैं और पुलिस ने कहा कि लेबनानी या सोमाली मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक सैन्य शिविर पर हमले के लिए एक सोमालियाई मुस्लिम नेता की अनुमति चाहते थे।
आतंकवाद विरोधी पुलिस के प्रवक्ता पीटर डियान ने कहा कि सिडनी की होल्सवर्थी बैरकों पर हमला हफ्तों के भीतर होने वाला था।
पकड़े गए लोगों के संबंध सोमालिया स्थित आतंकवादी संगठन अल-शहाब से है।
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने इस घटना के बाद सभी सैन्य शिविरों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने का आदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications