अहमदीनेजाद ने ली दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ

टेलीविजन चैनल 'प्रेस टीवी' के मुताबिक अहमदीनेजाद ने मजलिस (ईरानी संसद) के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके पास दो सप्ताह का समय है जिस दौरान वह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का नाम मजलिस में मंजूरी के लिए रखेंगे।

अमहदीनेजाद ने शपथ लेते समय कहा, "मैं, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति के रूप में पवित्र कुरान की कसम खाकर और मुल्क व खुदा को गवाह मानकर शपथ लेता हूं कि आधिकारिक धर्म, देश और संविधान की हिफाजत करूंगा। "

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संसद की इमारत के आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

इस समारोह में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी और कई देशों के राजदूत मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+