रूसी परमाणु पनडुब्बियां अमेरिकी तट के समीप देखी गईं
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोवियत संघ के विघटन के बाद से ऐसी गश्तें दुर्लभ हो गईं थीं।
न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार पिछले 15 वर्षो से अमेरिकी सीमा के समीप रूसी पनडुब्बयों का दिखना करीब-करीब बंद हो गया था। अमेरिकी रक्षा और खुफिया सूत्रों ने स्वीकार किया है कि इस समय रूसी सेना के युद्धाभ्यास आश्चर्यजनक स्तर तक बढ़ गए हैं।
बहरहाल ये परमाणु पनडुब्बियां परमाणु हथियारयुक्त बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की क्षमता से संपन्न नहीं थीं।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications