सुभाष चक्रबर्ती को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शाम लगभग 8.30 बजे केओराताला घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ सुभाष चक्रबर्ती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उपस्थित जनसमूह सुभाष चक्रबर्ती अमर रहे के नारे लगा रहा था। माकपा के 67 कार्यकर्ता पार्टी के लाल झंडों को झुकाए हुए खड़े थे।
मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य, पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी, पार्टी की राज्य इकाई के सचिव और सत्ताधारी वाम मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस तथा चक्रबर्ती के अनगिनत प्रशंसक अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे। राज्य पुलिस के जवानों ने अपनी बंदूकें उलटी कर रखी थी और चक्रबर्ती को तीन बंदूकों की सलामी दी गई।
ज्ञात हो कि परिवहन व खेल मंत्री चक्रबर्ती (67) का एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications