कश्मीर में 6 आतंकवादी मारे गए
सेना के जवानों ने बुधवार सुबह तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का एक प्रयास विफल करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।
बुधवार सुबह पार्कियन गांव में दो अन्य आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक समूह को आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार देर रात सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications