गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त टीवी और गाय
वैथिलिंगम ने राज्य के लिए बजट पेश करने के दौरान इस आशय की घोषणा की। लेकिन उन्होंने इस परियोजना के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की।
उन्होंने कहा, "सामुदायिक टीवी केंद्र की वर्तमान योजना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। लिहाजा अपने केंद्र शासित राज्य के आकार और इसकी आबादी को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक बीपीएल परिवार को चालू वर्ष में मुफ्त रंगीन टीवी मुहैया कराई जाएगी।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक गाय भी मुफ्त प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications