भाजपा ने की वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग
शिमला, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की। वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता और विधायक रणधीर शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "चूंकि वीरभद्र सिंह का नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया है, लिहाजा हम उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
शर्मा ने कहा, "उन्हें तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका इस्तीफा न देना सत्ता के प्रति उनकी लिप्सा को जाहिर करता है।"
ज्ञात हो कि पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ सोमवार की रात राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक कानून, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications