किंगफिशर को 1,608 करोड़ का घाटा
कंपनी की ओर से जारी एक नियमित बयान में कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कर्मचारियों पर कंपनी का कुल खर्च 823.85 करोड़ रुपये था। जबकि विमान ईंधन और पट्टे पर लिए गए विमान का किराया क्रमश: 2,602 करोड़ रुपये और 1,185.13 करोड़ रुपये था।
चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान भी कंपनी ने घाटा दर्ज किया है। इस दौरान उसका घाटा 242.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
ज्ञात हो कि आर्थिक मंदी के कारण देश में उड्डयन उद्योग कठिन दौर से गुजर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications