सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। सुबह करीब 11.20 बजे सेंसेक्स करीब 19 अंकों और निफ्टी करीब 20 अंकों की गिरावट के साथ क्रमश: 15811.93 और 4660.30 पर कारोबार कर रहा रहा था।
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.41 अंकों की बढ़त के साथ 15882.39 पर खुला लेकिन कारोबार के शुरुआती घंटों में इसमें गिरावट देखी गई।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4680.95 पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें भी गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications