बनर्जी ने महिला स्पेशल उपनगरीय रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली से हरियाणा के पलवल के लिए पहली महिला स्पेशल रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर उसे रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोनीपत, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे आसपास के शहरों के लिए भी जल्द ही इस तरह की सेवा शुरू की जाएगी।

बनर्जी ने कहा, "सोनीपत, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे अन्य उपनगरों के लिए भी महिला स्पेशल रेलगाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी।"

महिलाओं को परेशानी मुक्त यात्रा मुहैया कराने के लिए इन रेलगाड़ियों में महिला रेलवे सुरक्षा बल और महिला टिकट परीक्षक की व्यवस्था होगी।

रेलगाड़ी एनपी-5 सुबह 8.25 बजे पलवल से चलेगी और सुबह 9.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए यह नई दिल्ली स्टेशन से अपराह्न् 5.50 बजे चलेगी और शाम 7.25 बजे पलवल पहुंचेगी।

नॉन स्टाप 'दुरांतो' रेलगाड़ियों के बारे में बनर्जी ने कहा कि सभी प्रस्तावित 12 रेलगाड़ियां इस वर्ष शुरू हो जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+