नेपाल: सड़क हादसा, 6 भारतीयों की मौत

Nepal Map
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के मध्य में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से दो महिलाओं सहित छह भारतीयों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार मंगलवार देर रात 12.45 बजे के आसपास हुआ। पीड़ितों में दो किशोर भी हैं। ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद हंगामा

दुर्घटना के बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर दिया। लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रति पुलिस गंभीर नहीं है।

दरअसल, यह दुर्घटना उस समय हुई जब शहर के बीरभूमि अस्पताल में उपचार करकर 15 वर्षीय संजीव गुप्ता का परिवार बाहर निकल रहा था। बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी संजीव को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि कार के टक्कर मारने के बाद संजीव सहित छह लोगों की मौके पर मौत हो गई।

सभी मृतक बिहार के

सीतामढ़ी के रहने वाले मदन कुमार गुप्ता (29) और कृष्णा देवी गुप्ता भी इस हादसे का शिकार बने। हादसे में बिहार के कसुहा के रहने वाले धर्मनाथ सिंह (50), मोतिहारी निवासी वीना सिंह (46 वर्ष) और एक अन्य किशोर मारे गए। इस किशोर की पहचान अभी की जानी है। दीपक गुप्ता (28) इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए।

कार काठमांडू निवासी शांति मानसिंह की है। हादसे के समय उनका बेटा बिपलाब मानसिंह इसे चला रहा था। वह अब तक फरार है। पुलिस ने उसके पिता और बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+