अमेरिका में जिम में बंदूकधारी ने की 4 की हत्या
पेन्नसीलवानिया के अलेघेनी काउंटी की पुलिस ने कहा कि मंगलवार शाम को हुई इस गोलीबारी में माना जा रहा है कि चार लोगों के अलावा बंदूकधारी की भी मौत हो गई है।
समाचार पत्र पिट्सबर्ग पोस्ट गजेट ने अपनी वेबसाइट पर इस बारे में खबर दी है।
घायलों को जिन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है उन अस्पतालों के जनसंपर्क अधिकारियों ने कहा कि सभी घायल युवा महिलाएं हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने अखबार से कहा है कि बंदूकधारी एक बैग के साथ फिटनेस सेंटर में प्रवेश किया और बंदूक निकालकर गोलीबार शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications