काठमांडू में सड़क हादसे में 6 भारतीयों की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार मंगलवार देर रात 12.45 बजे के आसपास हुआ। मारे गए लोगों में दो महिलाएं और दो किशोर शामिल हैं। ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर यातायात बाधित कर दिया। लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications