पाकिस्तान ने लश्कर, जेयूडी सहित 23 अन्य संगठनों को प्रतिबंधित किया

प्रतिबंधित किए गए अन्य संगठनों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) भी शामिल है, जिसे सईद ने ही स्थापित किया था और 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद सईद ने उसे जेयूडी में रूपांतरित कर दिया था। संसद पर हमले के लिए लश्कर को जिम्मेदार ठहराया गया था।

जियो टीवी ने खबर दी है कि पाकिस्तानी गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को प्रतिबंधित संगठनों की सूची नेशनल एसेंबली में पेश की गई।

लेकिन आंतरिक मंत्रालय सईद की स्थिति को लेकर चुप्पी साधे हुए है, जिसकी नजरबंदी हटने को लेकर भारत में काफी होहल्ला मचा हुआ है। पाकिस्तानी सरकार ने इस मामले में याचिका तो दायर की है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

ज्ञात हो कि इसके पहले भारत की ओर से शनिवार को पाकिस्तान को मुंबई हमले से जुड़े सबूतों का सात पृष्ठों वाला एक अतिरिक्त दस्तावेज मुहैया कराया गया था। भारत की ओर से इस बात को भी रेखांकित किया गया था कि उसने सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त सबूत पाकिस्तान को मुहैया करा दिए हैं।

गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त सबूत दिए जा चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+