अपराधी को भगाने के मामले में 3 कांस्टेबल गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि अपराधी पिंटू यादव को मदद पहुंचाने के मामले में आजमगढ़ से करीब एक महीने से फरार चल रहे कांस्टेबल जितेंद्र यादव, ब्रजेश शर्मा और देवानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इन कांस्टेबलों को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में अपराधी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के दौरान छह जुलाई को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications