स्वाइन फ्लू के 23 नए मामले, पीड़ितों की संख्या 597 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, "23 पुष्ट मामलों में दिल्ली (5), गुड़गांव (3), मुंबई (4), पुणे (3), बेंगलुरू (1), हैदराबाद (1), कोलकाता (1), मंगलोर (1), चेन्नई (1), जमशेदपुर (1), होशियारपुर (1) और गुरदासपुर (1) शामिल हैं। "
बयान के अनुसार 597 पीड़ितों में 482 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
स्वाइन फ्लू से देश में अब तक एक मौत हो चुकी है। पुणे में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिदा शेख की सोमवार को मौत हो गई थी।
मंत्रालय ने कहा कि कई लोग स्वेच्छा से स्वाइन फ्लू वायरस की जांच कराना चाहते हैं। ऐसे लोगों की डाक्टर के निर्देश पर निर्दिष्ट अस्पतालों में जांच की जाएगी। जांच उपकरण और अन्य दवाओं की कोई किल्लत नहीं है तथा भविष्य में भी कोई कमी नहीं आए इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications