जंगल में आग से हजारों कनाडाई बेघर
वैंकूवर। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के जंगल में लगी भीषण आग की वजह से निकटवर्ती इलाकों के लगभग 5,000 लोगों को बेघर होना पड़ा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अग्निशमन दल के सूचना अधिकारी रैधा फिशर ने बताया, "राज्य के 85 प्रतिशत हिस्सों में आग के लिए मौसमअनुकूल है। हम पहले भी भीषण आग देख चुके हैं और इस समय भी आग से दो-चार हो रहे हैं।"
हवाई टैंकरों के जरिए आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। इस काम में कई हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि आग की वजह से अब तक कम से कम 4,850 लोग बेघर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications