सुरक्षा परिषद में बच्चों की सुरक्षा संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी
न्यूयार्क, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल किए जा रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए लाए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 15 देशों की सदस्यता वाले सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को प्रस्ताव-1882 को स्वीकार किया और बाल अधिकारों के उल्लंघन की निंदा की।
प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से आग्रह किया गया कि वह सुरक्षा परिषद को सौंपी गई सूची में उन लोगों का नाम शामिल करें जो युद्ध के समय बच्चों की हत्या और यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल हैं।
सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से कहा है कि वे अपने यहां बाल अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications