जेट एयरवेज ने 2 पायलटों को बर्खास्त किया
बालारमन और सैम थॉमस को पायलटों की नवगठित यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड में शामिल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। नवगठित यूनियन को पिछले महीने ही मुंबई के श्रम आयुक्त कार्यालय में पंजीकृत कराया गया है।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "दोनों पायलटों को पिछले सप्ताह अवकाश पर जाने को कह दिया गया था। लेकिन यह हमारे लागत घटाने के अभियान से जुड़ा मामला नहीं है।"
प्रवक्ता ने इस बारे में विस्तृत विवरण देने से इंकार कर दिया। उसने कहा, "यह हमारा आंतरिक मामला है। इस पर हम सार्वजनिक चर्चा नहीं कर सकते।"
जेट एयरवेज ने नवंबर 2008 में खर्चो में कटौती के मद्देनजर 32 विदेशी पायलटों को बर्खास्त कर दिया था।
यूनियन के अधिकारियों ने कहा है कि दोनों पायलटों को 600 यूनियन सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि दोनों की बहाली न होने की स्थिति में पायलट हड़ताल करने पर विचार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications