नेहरू म्यूजियम की निदेशक का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश

संस्कृति मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद ने 27 जुलाई को मृदुला मुखर्जी के सेवा विस्तार की सिफारिश की। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने मुखर्जी का समर्थन किया।

बैठक में परिषद के सदस्यों में पूर्व सरकारी अधिकारी अनिल बोर्डिया, पत्रकार दिलीप पडगांवकर, मेमन मैथ्यू और सुमन दुबे तथा संस्कृति मंत्रालय के दो प्रतिनिधि शामिल हुए।

अब इस मामले में प्रधानमंत्री की स्वीकृति का इंतजार है। मुखर्जी यहां प्रतिनियुक्ति पर तीन साल के लिए आई थीं और उनका कार्यकाल पिछले सप्ताह समाप्त हो गया।

इससे पहले मुखर्जी के सेवा विस्तार का विरोध करते हुए 57 विद्वानों ने प्रधानमंत्री को पत्र सौंपा था। विद्वानों ने कहा था कि म्यूजियम को पुनर्जीवित करने की जरूरत है जिससे कि मानविकी और समाज विज्ञान के क्षेत्र में विद्वतापूर्ण अध्ययन के लिए इसका पुराना गौरव हासिल हो सके।

पत्र में कहा गया था कि मृदुला मुखर्जी का कार्यकाल खत्म होने के बाद नई नियुक्ति पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में राजमोहन गांधी, सुनील खिलनानी, संजय सुब्रह्मण्यम, रामचंद्र गुहा, नयनजोत लाहिड़ी, सुमित सरकार, कृष्ण कुमार, पार्थ चटर्जी, सुगाता बोस, निवेदिता मेनन शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+