रिलायंस के गैस कुओं का मूल्यांकन निष्पक्ष नहीं : अनिल अंबानी समूह
हाइड्रोकार्बन्स महानिदेशालय की ओर से की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समूह की ओर से मंगलवार को कहा गया कि दोनों स्वतंत्र विशेषज्ञों, पी.गोपालकृष्णन और वैश्विक परामर्शदाता कंपनी मुस्टैंग इंजीनियरिंग का मुकेश अंबानी समूह के साथ लगाव था।
अनिल अंबानी समूह के रिलायंस पॉवर के मुख्य कार्यकारी जे.पी.चालासानी ने कहा, "गोपालकृष्णन स्कूल ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलाजी चलाते हैं। मुकेश अंबानी इस स्कूल के पहले अध्यक्ष और इसके प्रबंधक मंडल के चेयरमैन रहे हैं।"
चालासानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "क्या गोपालकृष्णन निष्पक्ष हैं? क्या उन्होंने पक्षपात किया है? क्या इसका उस दौरान उस मौके पर खुलासा किया गया था? यदि यह जाहिर था तो पेट्रोलियम मंत्रालय और नियामक का सत्यापन के काम के साथ उन्हें जोड़ने के पीछे एक अलग दृष्टिकोण रहा होगा।"
चालासानी ने आगे कहा कि जहां तक मुस्टैंग इंजीनियरिंग का मामला है तो यह ब्रिटेन के जॉन वूड समूह का हिस्सा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसे खरीदने के लिए वर्ष 2006 में प्रस्ताव दिया था। अब ऐसे में इस एजेंसी को गैस कुओं के मूल्यांकन और उनके विकास की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चालासानी ने कहा, "मुस्टैंग रिलायंस इंडस्ट्रीज की विभिन्न अन्य परियोजनाओं के लिए भी परामर्श मुहैया करा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications