रिहा अमेरिकी पत्रकारों के साथ स्वदेश रवाना हुए क्लिंटन (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लिंटन के प्रवक्ता मैट मैक्के ना ने सीएनएन को बताया कि दोनों पत्रकार लॉरा लिंग और युएना ली सीधे लास एंजेलिस पहुंचेंगी जहां अपने परिजनों से मिलेंगी।
इससे पहले उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग द्वितीय ने क्लिंटन के उत्तर कोरिया पहुंचने के कुछ देर बाद ही अपने यहां कई महीने से बंद इन दोनों महिला पत्रकारों को क्षमादान दे दिया।
क्लिंटन ने मंगलवार को उत्तर कोरिया का दौरा करने का और किम जोंग से मुलाकात करने का ऐलान किया था। उनके उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचने और किम जोंग से मुलाकात के बाद दोनों महिला पत्रकारों लॉरा और युएना को रिहा कर दिया।
गौरतलब है कि इन दोनें पत्रकारों को इस वर्ष मार्च महीनें में उत्तर कोरियाई सीमा में कथित तौर पर घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications