फर्जी मुठभेड़ के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश में
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने मंगलवार को संसद को बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने वर्ष 2008 में फर्जी मुठभेड़ के 103 मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2007 में फर्जी मुठभेड़ के 93 और वर्ष 2006 में 122 मामले दर्ज किए गए थे।
इस वर्ष जुलाई तक देश में फर्जी मुठभेड़ के 28 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
फर्जी मुठभेड़ के मामलों में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। राज्य में वर्ष 2008 में फर्जी मुठभेड़ के 41, वर्ष 2007 में 48 और वर्ष 2006 में 82 मामले दर्ज किए गए थे। एनएचआरसी ने इस वर्ष जुलाई तक उत्तर प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ के 11 मामले दर्ज किए हैं।
उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र और पंजाब का स्थान है। दोनों राज्यों में फर्जी मुठभेड़ के 16-16 मामले दर्ज किए गए हैं।
एनएचआरसी ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष फर्जी मुठभेड़ के तीन मामले दर्ज किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications