राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने विभिन्न संगठनों और स्कूलों से आए 105 छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इनमें से कुछ बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग थे।
ये बच्चे दिल्ली के अलावा रेवाड़ी, ग्वालियर, पानीपत, कपूरथला और फरीदाबाद से आए हुए थे।
राष्ट्रपति ने इस मौके पर बच्चों को मिठाइयां बांटी और उपहार प्रदान किए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रक्षा बंधन का त्योहार 12 विभिन्न स्कूलों के बच्चों और ब्रह्माकुमारीज वर्ल्ड स्पिरिचुअल युनिवर्सिटी से आई महिलाओं के साथ अपने आवास पर मनाया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रक्षा बंधन का त्योहार स्कूली बच्चों के साथ अपने आवास पर मनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications