मुठभेड़ के बाद दिल्ली में खूंखार अपराधी गिरफ्तार (लीड-1)
भाड़े के हत्यारे संदीप पर 50,000 रुपये का इनाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-25 के मकान नंबर 151 से उसे सुबह करीब 9.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) करनैल सिंह ने कहा, "पुलिस को देखते ही चैतन्य ने खुद को घर की पहली मंजिल पर बंद लिया और फायरिंग आरंभ कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। गोलीबारी के बाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।"
इमारत के भूतल पर जय भोला एसोसिएट्स नामक अचल संपत्ति फर्म का कार्यालय है।
सिंह ने बताया कि चैतन्य के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस पूरी तरह तैयार थी। चैतन्य के पास से एक नौ एम.एम.की पिस्तौल और 37 कारतूस बरामद किए गए। करीब 45 मिनट चली इस कार्रवाई में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। इमारत में चैतन्य के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
पुलिस के मुताबिक संदीप दिल्ली और हिसार (हरियाणा) में दोहरी हत्याओं की दो वारदातों में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications