गया की छात्राओं ने अनोखे तरीके से रक्षाबंधन मनाया
मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले इस महाविद्यालय की छात्राओं का मानना है कि ऐसा करने से आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ तथा फब्तियां कसने वाले लड़कों की संख्या कम हो जाएगी।
महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा अणु कुमारी ने बताया कि मंगलवार तथा रक्षा बंधन के दिन छात्राओं द्वारा ऐसा किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 75 से ज्यादा लड़कों की कलाइयों पर महाविद्यालय की छात्राओं ने राखी बांधी। उन्होंने कहा कि इससे हमलोगों को भाई भी मिल गया तथा अब फब्तियों से भी हमलोगों को छुटकारा मिलेगा।
स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता बताती हैं कि हमलोग स्थानीय लड़कों से परेशान थे। इसके लिए कई बार प्रशासन को भी कहा गया परंतु कुछ नहीं हुआ। फलस्वरूप ऐसा करने का निर्णय लिया गया। वे बताती हैं कि इस दौरान कई लड़के भागने भी लगे थे।
इधर, महाविद्यालय के मनोविज्ञान विषय की लेक्च रर मंजु शर्मा ने बताया कि लड़कियों के आत्म बचाव के लिए इससे अच्छा और कोई तरीका हो ही नहीं सकता था। इससे उन लड़कों को भी महसूस होगा कि किसी भी लड़की को छेड़ना कितनी बुरी बात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications