मीरा कुमार ने विकलांग बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
मीरा कुमार ने राजस्थान के भीवाड़ी में स्थित आस्था स्पेशल स्कूल से आए इन बच्चों के साथ यहां अपने सरकारी आवास पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हुए कहा, "भ्रातृत्व, प्रेम व स्नेह हर जगह, खासतौर से बच्चों में पनपना चाहिए।"
रक्षा बंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और बदले में भाई बहन को उपहार देता है और उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। लेकिन मीरा कुमार को मानसिक रूप से विकलांग एक बच्चे ने राखी बांधी।
मीरा कुमार ने बाद में बच्चों को उपहार प्रदान किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications