कानपुर में एसबीआई की शाखा में फर्जी चेक घोटाला
बैंक के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मंगलवार की शाम पकड़ा गया यह घोटाला बैंक अधिकारियों की सांठगांठ से जारी था। ज्यादातर फर्जी चेक एक पेट्रोल पंप मालिक व उसके एक सहयोगी के खाते में जमा किए गए थे, जो कि देश से पलायन कर चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, "निलंबित किए गए अधिकारियों में एक सहायक महाप्रबंधक, दो मुख्य प्रबंधक और कुछ वरिष्ठ प्रबंधक शामिल हैं। इन सभी पर चुनिंदा खातों में फर्जी चेकों को जमा कर बैंक को चूना लगाने में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का संदेह है।"
अधिकारी ने कहा कि बैंक की कानपुर शाखा के प्रमुख व उप महाप्रबंधक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
यह घोटाला एसबीआई के लेखा परीक्षण दल द्वारा हैदराबाद में पकड़ा गया। उसके बाद वहां से एक विशेष दल कानपुर भेजा गया।
लखनऊ स्थित बैंक के प्रांतीय मुख्य कार्यालय से भी एक सतर्कता दल कानपुर भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications