इस्लामाबाद-इस्तांबुल रेल लिंक 14 अगस्त से
पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी एपीपी ने कहा कि रेलगाड़ी इस्लामाबाद के मरगाला स्टेशन से तेहरान होते हुए इस्तांबुल के हैदरपाशा स्टेशन पहुंचेगी।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से लगे जाहिदान स्टेशन पर ईरान ट्रांस-शिपमेंट सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए ईरानी रेलवे पाकिस्तानी रेलगाड़ी के आने से 30 से 60 मिनट पहले खाली डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी उपलब्ध कराएगा। इसी प्रकार पाकिस्तानी रेलवे भी तेहरान से आने वाली भरी मालगाड़ी के बदले ईरान को 30 से 60 मिनट पहले एक खाली मालगाड़ी उपलब्ध कराएगा।
इस्लामाबाद और तेहरान के बीच रेलसेवा आरंभ करने का फैसला एक मार्च 2009 को तेहरान में पाकिस्तान, ईरान और तुर्की की एक बैठक में लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications