पुणे में स्वाइन फ्लू की जांच कराने सैकड़ों लोग उमड़े

नायडू अस्पताल के बाहर सर्जिकल मास्क और दस्ताने पहने सैकड़ों लोग लंबी कतार में देखे गए। भीड़ में कई बार लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। सभी लोग डाक्टर से जांच कराने के बाद आश्वस्त होना चाहते थे कि वे स्वाइन फ्लू की चपेट में नहीं हैं।

नायडू अस्पताल में महामारी हेल्पलाइन के अधिकारी संजीव वालेकर ने कहा, "मंगलवार की रात से हमारे अस्पताल में सैकड़ों लोग आ चुके हैं और अभी भी काफी भीड़भाड़ है। "

वालेकर ने आईएएनएस से कहा, "बुधवार दोपहर तक 500 से अधिक लोग अस्पताल आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर या तो सामान्य फ्लू से पीड़ित हैं या फिर स्वेच्छा से जांच कराने आए हैं। "

चूंकि अस्पताल इतने लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए पहले से तैयार नहीं था इस वजह से सुबह अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अधिकारी ने कहा, "अब स्वेच्छा से आने वाले लोगों की जांच करने के लिए 15 डाक्टर नियुक्त कर दिए हैं। "

उल्लेखनीय है कि पुणे के जहांगीर अस्पताल में 14 वर्षीय रिदा शेख की स्वाइन फ्लू की वजह से सोमवार को मौत हो गई थी। वह पिछले एक पखवाड़े से पीड़ित थी लेकिन उसका स्वाइन फ्लू का उपचार समय पर शुरू नहीं हो सका था।

रिदा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत देरी से उपचार शुरू किए जाने की वजह से हुई और यह चिकित्सकीय लापरवाही का मामला है।

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे और सतारा जिले को स्वाइन फ्लू महामारी से प्रभावित घोषित किया है। पुणे किो देश में शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है यहां फ्लू के 113 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें 75 स्कूली छात्र हैं।

देश में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के 574 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 470 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+