पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया
चिड़ियाघर के प्रवेश द्वारा पर 1,001 रंग-बिरंगी राखियां रखी हुई थीं। पर्यटकों को वहां से कोई एक राखी चुननी थी और उसे चिड़ियाघर उद्यान में स्थित किसी एक पेड़ में बांधनी थी।
चिड़िया घर की निदेशक रेणु सिंह ने आईएएनएस को बताया, "लोगों को पर्यावरण, खासतौर से पेड़ों की हिफाजत के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए यह पहल की गई है।"
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने भी एक 150 साल पुराने पारिजात के पेड़ को 2.5 मीटर घेरे वाली राखी बांधी।
सिंह ने कहा, "पारिजात के पेड़ को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह एक लुप्तप्राय प्रजाति है और चिड़ियाघर में इसके मात्र तीन पेड़ हैं।"
इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के एक छात्र अक्षत कुमार ने कहा, "इस तरह की पहल का स्वागत करना चाहिए। मेरे विचार से पर्यावरण को लेकर इस तरह के कार्यक्रम हर त्योहार पर आयोजित किए जाने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications