वादे पूरे होने पर ही पाकिस्तान से वार्ता होगी : परनीत कौर
परनीत कौर ने संवाददाताओं से कहा,"मेरा मानना है कि हम अपने रुख से कभी नहीं हटे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस संबंध में कई बयान दिए हैं।"
उन्होंने कहा कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता का विषय पाकिस्तान की प्रतिबद्धताएं पूरी करने के तरीकों पर चर्चा करना था।
मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी हाफिज सईद पर पाकिस्तान में मुकदमा चलाने में विलंब होने पर संसद में विपक्षी दलों के सरकार पर हमले के एक दिन बाद परनीत कौर का यह बयान आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications