जम्मू सीसीआई अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह अपने कार्यालय में थे। हम अभी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी हत्या हुई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है।"
कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी और आवाज सुनकर वे सहाय के कमरे की ओर भागे। कर्मचारियों ने उन्हें जमीन पर गिरा पाया। इसके बाद वे उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।
अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि जब सहाय को अस्पताल लाया गया तो उस वक्त उनकी मौत हो चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications