दक्षिण कोरिया में संयंत्र पर छापे के दौरान 50 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस के कमांडो बीमार कार कंपनी के संयोजन संयत्र में दो महीन से जारी हड़ताल को समाप्त कराने की कोशिश के तहत पूरे संयत्र को घेरे हुए हैं।
सैंगयोंग वैसे ही मार्च महीने से दिवालियापन संरक्षण के तहत जिंदा है और इस हड़ताल ने उसके जीवन की संभावनाओं को और क्षीण कर दिया है।
बर्खास्त किए गए कर्मचारियों द्वारा कब्जाई गई इमारतों पर दंगा निरोधक पुलिस के लगभग 4,000 जवानों ने एक के बाद एक इमारतों पर छापे मारे।
स्थानीय वाइटीएन टेलीविजन ने कहा है कि हड़ताल और संघर्ष के कारण संयंत्र आग, धुआं और युद्ध के दृश्यों के साथ एक नर्क के रूप में परिवर्तित हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications